Get App

Nifty Outlook: पिछले हफ्ते 5% गिरा निफ्टी, अब 16 मार्च को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी पिछले हफ्ते 5 प्रतिशत गिरकर 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया तनाव, महंगा कच्चा तेल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार दबाव में है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि 16 मार्च को बाजार किस दिशा में जा सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 2:38 PM
Nifty Outlook: पिछले हफ्ते 5% गिरा निफ्टी, अब 16 मार्च को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि छोटे समय में बाजार का ट्रेंड कमजोर बना रह सकता है।

Nifty Outlook: शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इसकी बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी रही। इन दोनों कारणों से निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा और बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

निफ्टी 200 डे मूविंग एवरेज से और दूर

कमजोर सेंटीमेंट के कारण बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में गिरावट जारी रही। बाजार में तेज बिकवाली की वजह से निफ्टी अपने 200 डे मूविंग एवरेज (DMA) से और नीचे चला गया। यह संकेत देता है कि फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है।

दिन के आखिर में निफ्टी 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स 23,200 के स्तर से नीचे फिसल गया, जो 7 अप्रैल 2025 के बाद पहली बार हुआ है। कारोबार खत्म होने पर निफ्टी 488 अंक गिरकर 23,151 पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें