सभी बड़ी डिफेंस कंपनियों के शेयरों की चाल को ट्रैक करने वाला Nifty India Defence Index इस साल जुलाई में अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद से यह 25% से अधिक गिर चुका है। जेन टेक्नोलोजिज को छोड़कर इंडेक्स के बाकी सभी शेयर जुलाई से अब तक 15% से लेकर 50% तक नीचे आ चुके हैं। इतना करेक्शन देख चुके शेयरों में कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, भारत डायनैमिक्स जैसे नाम शामिल हैं। शेयरों की कीमतों में ये गिरावट 11 जुलाई के बाद से है, जब डिफेंस इंडेक्स ने पीक क्रिएट किया था।
