हाल के दिनों में डिफेंस स्टॉक्स ने निवेशकों का खासा ध्यान खींचा। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद 7-8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच डिफेंस स्टॉक्स की खरीद में नई दिलचस्पी देखने को मिली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में लगभग 31% का उछाल आया है।
