Get App

निफ्टी अब बैंक निफ्टी से ज्यादा मजबूत, मिडकैप्स में जोरदार मोमेंटम, हर गिरावट पर करें खरीदारी

अनुज की सलाह है कि खराब ट्रेड को भूलकर अगले ट्रेड पर फोकस करें। लेकिन खराब ट्रेड से सबक लेना भी जरूरी है। निफ्टी अब 23,650-23,700 की तरफ बढ़ चला है। गुरुवार एक्सपायरी तक अब 23,800 का स्तर भी दिख सकता है। निफ्टी अब बैंक निफ्टी से ज्यादा मजबूत दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 10:23 AM
निफ्टी अब बैंक निफ्टी से ज्यादा मजबूत, मिडकैप्स में जोरदार मोमेंटम, हर गिरावट पर करें खरीदारी
अनुज की सलाह है कि मजबूत सेक्टर्स को पहचानें और प्री-बजट रैली के लिए पोर्टफोलियो बनाएं। बाजार का अकेला रिस्क बजट में टैक्स के मोर्चे पर लगने वाली अटकलें है

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने आज बाजार पर अपनी बात की शुरुआत कल ऑस्ट्रेलिया पर भारत की शानदार जीत के शिल्पी रोहित शर्मा को सैल्यूट करते हुए की। चार पंक्तियों के जरिए रोहित को अपनी सालामी देते हुए अनुज ने कहा -

वाकिफ कहां जमाना हमारी उड़ान से।

वो और थे जो हार गए आसमान से।।

हार हो जाती है जब मान लिया जाता है।

जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें