बाजार की दशा और दिशा पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि नई सीरीज में फिर वही पुरानी कहानी दोहराए जाने की आशंका नजर आ रही है। आज से नवंबर सीरीज की शुरुआत हो रही है। अक्टूबर सीरीज बाजार के लिए काफी खराब रही खास तौर से मिडकैप और स्मॉलकैप के लिए ये सीरीज बेहद खराब रही। अगर गिफ्ट निफ्टी सही हुआ तो वापस एक कमजोर शुरुआत होगी। 22,800-22,850 के हमारे नजरिए ने काम किया है। लेकिन बाजार का बड़ा ट्रेंड निगेटिव है,यही हमारा बड़ा नजरिया है। आज बाजार की नजरें इजराइल चुनाव के नतीजों और फेड के फैसले पर भी होगी।
