IT stocks: 9 में 8 कारोबारी दिन ऊपर चढ़ा निफ्टी आईटी, बरसे ₹1.16 लाख करोड़, लेकिन एक्सपर्ट ने किया सतर्क

IT stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज रौनक दिख रही है। हालांकि सबसे तगड़ी खरीदारी आईटी सेक्टर में है। 10 दिग्गज आईटी कंपनियों के स्टॉक्स का निफ्टी इंडेक्स निफ्टी आईटी (Nifty IT) में आज डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी आई और टॉप सेक्टरल गेनर बना हुआ है। जानिए कि आईटी सेक्टर की इस रौनक को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है और उन्होंने निवेशकों को क्या सलाह दी है?

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 2:17 PM
IT stocks: नौ कारोबारी दिनों में आठ दिनों में निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूत हुआ है जिसने निवेशकों की दौलत ₹1.16 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा दी है।

IT stocks: नौ कारोबारी दिनों में आठ दिनों में निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूत हुआ है जिसने निवेशकों की दौलत ₹1.16 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा दी है। आज की बात करें तो आज यह डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसमें शामिल सभी 10 स्टॉक्स ग्रीन जोन में हैं। देश में टॉप की दो सबसे बड़ी आईटी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर भी रॉकेट बन गए। पिछे कुछ समय से आईटी सेक्टर में तेजी के बावजूद एक्सपर्ट्स ने आईटी सेक्टर को लेकर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Nifty IT: स्टॉकवाइज क्या है स्थिति?

घरेलू स्टॉक मार्केट में सेक्टरवाइज आज सबसे अधिक निफ्टी आईटी में आई। इस पर दस स्टॉक्स लिस्टेड हैं। सबसे अधिक तेजी फिलहाल ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) में है जो 2.67% की बढ़त के साथ ₹9,732.00 पर है। इसके बाद 2% से अधिक तेजी वाले स्टॉक्स में 2.57% के उछाल के साथ कोफोर्ज ₹1,838.50 , 2.42% की तेजी के साथ पर्सिस्टेंट ₹6,025.00, 2.24% की बढ़त के साथ टेक महिंद्रा ₹1,696.10 और 2.11% के उछाल के साथ एमफेसिस ₹2,700.10 पर है। बाकी स्टॉक्स की बात करें तो एचसीएलटेक 1.81% की तेजी के साथ ₹1,726.00, टीसीएस 1.64% की तेजी के साथ ₹3,502.10, इंफोसिस 1.59% की बढ़त के साथ ₹1.627.50 पर है। इसके अलावा एलटीआईमाइंडट्री 0.69% की तेजी के साथ ₹5,466.50 और विप्रो 0.61% के उछाल के साथ ₹261.81 पर है।


क्या है एक्सपर्स्टस का रुझान?

आईटी शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब इजरायल और ईरान की बीच छिड़ी जंग के चलते मिडिल ईस्ट ही नहीं, दुनिया भर का पारा चढ़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू स्टॉक मार्केट में आईटी शेयर ऊपर चढ़ते जा रहे है। निवेशकों का भरोसा आईटी शेयरों में लौट रहा है। हालांकि एनालिस्ट्स ने आईटी स्टॉक्स को लेकर निवेशकों को सतर्क किया है क्योंकि वैश्विक कारोबारी माहौल को लेकर ये काफी संवेदनशील हैं। एंजेल वन के टेक्विनल औक डेरिवेटिव के रिसर्च हेड समीत चवन का कहना है कि आईटी शेयरों को लेकर वह पॉजिटिव तो हैं लेकिल वैश्विक हलचलों को लेकर यह संवेदनशील बना रहेगा। उन्होंने गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह दी है। आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ग्लोबल के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एनालिस्ट सुंदर केवट का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते निवेशक घबरा उठे हैं और मार्केट सतर्क है।

Vedanta Share Price: FY26 के पहले डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट फिक्स, शेयर बने रॉकेट

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।