Get App

इन वजहों से इंडियन मार्केट्स में आने वाले दिनों में आ सकती है बड़ी गिरावट

इंडियन मार्केट्स पर पहले से दबाव दिख रहा है। इस बीच, मध्यपूर्व में संकट गहराने से बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना है। पिछले 5 कारोबारी सत्र में निफ्टी 480 अंक गिर चुका है। अमेरिका सहित दुनिया के दूसरे बाजारों पर भी दबाव देखने को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 10:15 PM
इन वजहों से इंडियन मार्केट्स में आने वाले दिनों में आ सकती है बड़ी गिरावट
निफ्टी 26,277 के ऑल-टाइम हाई से गिरकर 1 अक्टूबर को 25,797 पर आ गया।

इंडियन स्टॉक मार्केट्स में गिरावट जारी रहेगी। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी 480 प्वाइंट्स गिर चुका है। इसकी वजह मधयपूर्व में बढ़ता तनाव और मार्केट में टेक्निकल कमजोरी हैं। निफ्टी 26,277 के ऑल-टाइम हाई से गिरकर 1 अक्टूबर को 25,797 पर आ गया। 1 अक्टूबर की रात ईरान के इजराइल पर मिसाइल हमलों के बाद मध्यपूर्व में तनाव बढ़ गया है। इसका असर 3 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर दिख सकता है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में इंडियन मार्केट में छुट्टी है।

गिरावट का दौर शुरू हो सकता है

5पैसा डॉट कॉम के रुचित जैन ने कहा कि मार्केट में गिरावट का दौर दिख सकता है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट घटाने के बाद मार्केट में जो तेजी आई है, उसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों का बड़ा हाथ रहा है। इस दौरान घरेलू रिटेल इनवेस्टर्स और हाई-नेटवर्क इनवेस्टर्स ने ज्यादातर मार्केट से दूरी बनाई है। इसका असर मार्केट पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इंडेक्स फ्यूचर्स में क्लाइंट-साइड लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो 35 फीसदी है। उनकी लॉन्ग बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं है।

क्रूड ऑयल 74 डॉलर पहुंचा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें