जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवायजरी के फाउंडर मिलन वैष्णव का कहना है कि निफ्टी 21,900-22,000 की रेंज में बना रह सकता है। यह लेवल 100-वीक मूविंग एवरेज के करीब है। तेजी की स्थिति में निफ्टी के लिए 23,000-23,150 का जोन संभव है। उन्होंने प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स और पेटीएम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि प्रेस्टिज एस्टेट्स ने प्राइस के लिहाज से आरएसआई का बुलिश डायवर्जेंस दिखाया है, जबकि पेटीएम हायर टाइमफ्रेम चार्ट पर बड़े बुलिश फॉर्मेशन में दिख रहा है। आने वाले महीनों में दोनों स्टॉक्स के अच्छे रिटर्न देने की संभावना दिख रहा है।
