मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए लिए जेएम फाइनेंशियल सर्विस (JM Financial Services) के डायरेक्टर (Director) और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि निफ्टी ने 25000 के स्तर को उम्मीद से ज्यादा तेजी से रिकवर कर लिया है। अब निफ्टी 25500 के 25600 की और बढ़ रहा है। इस बीच अगर निफ्टी में कोई करेक्शन आता है तो खरीदारी का मौका होगा। 24800- 24500 पर निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट है। आग हमें रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। रियल्टी इंडेक्स में अच्छे कंसोलीडेशन के बाद एक बड़ा ब्रेक आउट देखने को मिला है। इस सेक्टर ने 200 दिन के मूविंग एवरेज को पार कर लिया है। इस समय रियल्टी शेयरों का एक बास्केट बना कर निवेश कर सकते हैं। अगले 1-3 महीनों में रियल्टी शेयरों का बास्केट एक अच्छा रिटर्न दे सकता है। इस बास्केट में गोदरेज प्रॉपर्टीज, शोभा डेवलपर्स और डीएलएफ को शामिल करें। ये स्टॉक्स आने वाले 3 महीनों में 15 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं।
