Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी दिखा सकता है आज 22949-22988 का लेवल, बैंक निफ्टी में भी तेजी मुमकिन

वीरेंद्र के मुताबिक कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही। डे ट्रेडर बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी करें। आज थ्रेसहोल्ड 22669-22911 पर है। अगर 22669-22911 का लेवल पार हुआ तो 22949-22988/23010 का स्तर भी दिखेगा। पोजिशनल ट्रेडर के लॉन्ग सौदों का स्टॉपलॉस 22623 पर, 23000 पर मुनाफावसूलें

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 8:29 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि कल अच्छी तेजी रही। 48588 पार करने के बाद 49000 और 50DEMA हासिल हुआ। 49000 पर राइटर्स का जमावड़ा रहा

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22869-22911 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22949-22988/23010 (50DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22677-22745 पर है जबकि बड़ा बेस 22551-22623 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल 22611 पार करने के बाद 22727-22778 हासिल हुआ और कल क्लोजिंग मजबूत थी। FIIs ने कैश में खरीदा और इडेक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली। भारी शॉर्ट कवरिंग रही और नेट शॉर्ट 1.41 Lk पर है। 22700-22700 पर पुट राइटर्स जमें। 23000 और 22988 (50DEMA) पर कॉल राइटर्स हावी हुए। 22700 पर ऑप्शन सपोर्ट है। टेक्निकली कल का ब्रेकआउट प्वाइंट 22623 (20DEMA) पर है।

वीरेंद्र के मुताबिक कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही। डे ट्रेडर बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी करें। आज थ्रेसहोल्ड 22669-22911 पर है। अगर 22669-22911 का लेवल पार हुआ तो 22949-22988/23010 का स्तर भी दिखेगा। पोजिशनल ट्रेडर के लॉन्ग सौदों का स्टॉपलॉस 22623 पर, 23000 पर मुनाफावसूलें। 22623 के ऊपर टिका तो गिरावट में खरीदारी मोमेंटम काम करेगा और इसमें और मजबूती आएगी।


बैंक निफ्टी की राय

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 49456-49563 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 49734-49910 पर है। वहीं पहला बेस 48910-49090 पर है जबकि बड़ा बेस 48610(20DEMA)-48790 पर है।

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि कल अच्छी तेजी रही। 48588 पार करने के बाद 49000 और 50DEMA हासिल हुआ। 49000 पर राइटर्स का जमावड़ा रहा जबकि 50000 पर थोड़े से कॉल राइटर्स देखने को मिली। ICICI बैंक सबसे मजबूत स्थिति में है, कोटक में भी कई महीनों का ब्रेकआउट दिखा। 49000 पर पुट राइटिंग के मद्देनजर बेस-1 के ऊपर गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर थ्रेसहोल्ड 49456-49563 पर जबकि अगर पार हुआ तो 49734-49910 भी आएगा।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 19, 2025 8:29 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।