आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि कल 10 DEMA पर बाजार में शानदार एंट्री मिली। कल का निचला स्तर ठीक 10 DEMA था। क्लोजिंग में कल लॉन्ग सौदे लेकर जाने की सलाह थी। आज बाजार में नया All Time High लग सकता है। बाजार में अब एक नई तेजी की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि फेड की बैठक होने तक निफ्टी 26,000 भी छू सकता है। अब एक आसान ट्रेड ले कल के निचले स्तर के SL के साथ लॉन्ग करें। IT शेयरों में आज बड़ी रिकवरी संभव है। अभी भी क्रूड में गिरावट जारी है। अब ब्रेंट $73/बैरल पर आ गया है। बैंक निफ्टी में पोजीशनली सबसे बेस्ट रिस्क-रिवॉर्ड है। बैंक निफ्टी का कल निचला स्तर 10 और 20 DEMA था।
बाजार के 8 बड़े गुरुमंत्र
अनुज सिंघल ने बाजार के 8 गुरुमंत्र बताया है जो इस प्रकार है -
2: रिटेल के लिए SL सबसे बड़ा हथियार
3: घाटे को फटाफट काटें, मुनाफे में बने रहें
4: बाजार को खेल का मैदान समझें, कसीनो नहीं
5: Bull मार्केट में लालची बने, Bear मार्केट में डरें
6: हमेशा बड़े ट्रेंड के साथ रहें
7: संदिग्ध प्रोमोटर वाली कंपनियों से दूर रहें
8: ट्रेडिंग/ निवेश के मुनाफे का कुछ हिस्सा समाज कल्याण पर खर्च करें
अनुज सिंघल ने कहा कि Bull मार्केट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको गलती करने देता है। अगर आपने सबसे ऊंचे भाव पर भी खरीदा है तो भी आप पैसा बनाएंगे। निफ्टी का 27,272 का पोजीशनल लक्ष्य अब भी कायम है। अनुज ने कहा कि हर बार जब निफ्टी 10 और 20 DEMA तक गिरता है तो नई खरीदारी करें। बाजार में काफी नकदी मौजूदा जो एंट्री का इंतजार कर रही है। कोई भी बड़ा करेक्शन सिर्फ रेगुलेटरी रिस्क के चलते ही आएगा। ग्लोबल कारणों से बाजार में गिरावट खरीदारी का सबसे अच्छा मौका है।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला रजिस्टेंस 25,321-25,334 (all-time high, वीकली कॉल राइटर्स जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 (मंथली कॉल राइटर्स जोन) पर है। BTST लॉन्ग सौदे आधे काटें और आधे में बने रहें। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में बने रहें, 25,050 का SL रखें। पहला सपोर्ट 25,050-25,100 (10 DEMA, कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,900-24,950 (20 DEMA) पर है। वहीं इसमें खरीदारी का जोन 25,150-25,250 के पास है। पोजीशन जोड़ने का जोन 25,100-15,150 पर है इसके लिए सख्त SL 25,050 पर लगाए।
निफ्टी बैंक में अब पोजीशनल कम्फर्ट मिल रहा है। निफ्टी बैंक में अब पोजीशनल खरीदारी कर सकते हैं, इसके लिए 51,000 का स्टॉपलॉस लगाए। बैंक निफ्टी में पहला रजिस्टेंस 51,500-51,600 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,900-52,000 पर है। खरीदारी का जोन 51,400-51,500 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 51,200-51,400 पर है। लॉन्ग सौदों का सख्त स्टॉपलॉस 51,000 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।