आज बाजार का मार्केट सेटअप कैसा दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बाजार से आज मिलेजुले संकेत हैं। TCS के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री अच्छी रही है। US बाजार मिलेजुले रहे हैं।टेस्ला के दम पर नैस्डेक चला है। मेटल में बड़ी risk-on रैली देखने को मिली है। ऐसे में ये बड़ी थीम बरकरार है। FII की बिकवाली कुछ कम हुई है। F&O में बड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। निफ्टी, बैंक निफ्टी अब रजिस्टेंस के बेहद पास हैं।
