Nifty Outlook: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार छठे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ। बाजार में तेजी का कारण भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता और ग्लोबल मार्केट से मिला सकारात्मक संकेत था। निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के प्रति सकारात्मक पहल से भी भरोसा मिला। निफ्टी 123 अंकों के अपसाइड गैप के साथ खुला। दिन के अंत में यह 104 अंकों यानी 0.42% की बढ़त के साथ 24,973 पर बंद हुआ।
