Nifty Outlook: अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच बुधवार को Nifty 50 में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। बाजार की शुरुआत 84 अंकों की गिरावट के साथ हुई, हालांकि पहले हाफ में इंडेक्स ने रिकवरी दिखाते हुए दिन के निचले स्तर से 153 अंक तक की बढ़त बनाई।
