Get App

Nifty Outlook: 25600 का लेवल बरकरार, अब 26000 पर नजर; जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस

Nifty Outlook: निफ्टी 25,600 के अहम सपोर्ट के ऊपर टिके रहने में सफल रहा है और अब 26,000 के स्तर पर नजर है। एक्सपर्ट से जानिए कि 18 फरवरी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल क्या है और अब किन फैक्टर पर ट्रेडर्स की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 9:18 PM
Nifty Outlook: 25600 का लेवल बरकरार, अब 26000 पर नजर; जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस
HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि 25,750-25,800 के ऊपर टिके रहने पर ताजा खरीदारी आ सकती है।

Nifty Outlook: मंगलवार को निफ्टी ने लगातार दूसरे सत्र में बढ़त दर्ज की और 43 अंक चढ़कर 25,725 पर बंद हुआ। दिनभर कारोबार सीमित दायरे में रहा। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बाद में इंडेक्स ने मजबूत वापसी की। सुबह के निचले स्तर से निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा उछला। हालांकि, यह 25,750 के रेजिस्टेंस स्तर को साफ तौर पर पार नहीं कर सका।

किन शेयरों ने संभाला बाजार

अदानी एंटरप्राइजेज, आईटीसी और बीईएल इंडेक्स में प्रमुख गेनर रहे। वहीं हिंदाल्को, इटरनल और टाटा स्टील बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए।

तेजी केवल कुछ शेयरों तक सीमित नहीं रही। ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर ने बढ़त की अगुवाई की। वहीं, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर लाल निशान में रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें