Get App

Nifty Outlook: लगातार 5 दिन गिरा निफ्टी, अब 12 जनवरी को कैसी रहेगी चाल; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद 25,700 के नीचे आ गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 12 जनवरी को कमजोरी बनी तो गिरावट गहरी हो सकती है। जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 3:26 PM
Nifty Outlook: लगातार 5 दिन गिरा निफ्टी, अब 12 जनवरी को कैसी रहेगी चाल; जानिए एक्सपर्ट से
LKP Securities के रूपक डे के मुताबिक, बाजार का सेंटीमेंट साफ तौर पर नेगेटिव हो चुका है।

Nifty Outlook: शेयर बाजार में शुक्रवार को बिकवाली का दबाव लगातार पांचवें सत्र भी बना रहा। भारी बिकवाली के चलते निफ्टी 25,700 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 193 अंकों की गिरावट के साथ 25,683 पर बंद हुआ।

अब सोमवार, 12 जनवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि शुक्रवार को बाजार में क्या खास हुआ था।

दिनभर कमजोरी का माहौल

शुक्रवार को निफ्टी की शुरुआत ही 36 अंकों की गिरावट के साथ हुई थी। इसके बाद पूरे दिन बाजार पर बिकवाली हावी रही। नतीजतन, निफ्टी के 35 से ज्यादा शेयर लाल निशान में बंद हुए। बाजार में खरीदारी का समर्थन बेहद सीमित नजर आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें