Get App

Nifty Outlook: लगातार तीसरे दिन चढ़ा निफ्टी, 7 अप्रैल को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी लगातार तीसरे दिन चढ़कर 22,900 के पार पहुंच गया है। क्या अब तेजी और बढ़ेगी या फिर रुकावट आएगी? एक्सपर्ट्स ने बताए अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल, जो तय करेंगे अगले दिन बाजार की दिशा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 9:21 PM
Nifty Outlook: लगातार तीसरे दिन चढ़ा निफ्टी, 7 अप्रैल को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।

Nifty Outlook: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। निफ्टी ने जोरदार रिकवरी करते हुए 22,900 का स्तर फिर से हासिल कर लिया और मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ।

निफ्टी 67 अंक की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन शुरुआती दो घंटों में बिकवाली हावी हो गई। इंडेक्स सुबह के हाई से 250 अंक से ज्यादा गिर गया। हालांकि, 11:15 बजे के बाद बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया। निचले स्तर से 450 अंक से ज्यादा की तेज रिकवरी देखने को मिली। अंत में निफ्टी 255 अंक चढ़कर 22,968 पर बंद हुआ।

लगातार तीसरे दिन तेजी

यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र रहा, जब निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिका-ईरान तनाव शुरू होने के बाद पहली बार बाजार में इतनी लगातार तेजी देखने को मिली है। अगर अगला सत्र भी हरे निशान में बंद होता है, तो यह ट्रेंड और मजबूत हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें