Get App

Nifty Outlook: निफ्टी ऑल-टाइम हाई 3% नीचे, अब 20 जनवरी को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी ऑल-टाइम हाई से करीब 3 प्रतिशत नीचे फिसल चुका है और करेक्शन गहराता दिख रहा है। 20 जनवरी को बाजार की चाल सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल और ग्लोबल संकेतों पर निर्भर रहेगी। एक्सपर्ट्स ने अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बताए हैं, जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 7:07 PM
Nifty Outlook: निफ्टी ऑल-टाइम हाई 3% नीचे, अब 20 जनवरी को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी निकट अवधि में और नीचे फिसल सकता है।

Nifty Outlook: सोमवार को थोड़ी देर की राहत के बाद निफ्टी ने दोबारा गिरावट का रास्ता पकड़ लिया। इंडेक्स 108 अंकों की गिरावट के साथ 25,585 पर बंद हुआ। मौजूदा करेक्शन के दौरान यह निफ्टी का अब तक का सबसे निचला स्तर है। निफ्टी अब अपने ऑल-टाइम हाई 26,373 से करीब 3 प्रतिशत नीचे आ चुका है। यानी बाजार में करेक्शन धीरे-धीरे गहराता नजर आ रहा है।

अब मंगलवार, 20 जनवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि सोमवार को बाजार में क्या खास हुआ।

निफ्टी पर शुरू से दिखा दबाव

निफ्टी ने सोमवार को 40 अंकों के गैप-डाउन के साथ कारोबार की शुरुआत की। ओपनिंग के तुरंत बाद तेज बिकवाली देखने को मिली। बीच में हल्की रिकवरी जरूर आई, लेकिन इंडेक्स ज्यादातर समय सीमित दायरे में ही घूमता रहा और आखिर में दिन के निचले स्तरों के आसपास बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें