Nifty Outlook: पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार 29 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे सेशन तक जारी रहा। निफ्टी 74 अंक टूटकर 24,427 पर बंद हुआ। निफ्टी अब तक हालिया स्विंग हाई 25,153 से 750 अंक फिसल चुका है। सप्ताहिक आधार पर इंडेक्स 1.78% टूटा, जो पिछले पांच महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है। बाजार पर दबाव की बड़ी वजह ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली और अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा रही।
