14 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए संकेत दिया कि वह उम्मीद से पहले ब्याज दरों में कटौती करेगा। इसके बाद तो आज तेजड़िये कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए। आईटी शेयरों में तेज बढ़त के चलते इंट्राडे में सेंसेक्स और निफ्टी 21,210 और 70,602 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 70,528 पर बंद हुआ, जो अब तक की सबसे अच्छी क्लोजिंग है। वहीं, निफ्टी 1.26 फीसदी बढ़कर 21,190 पर बंद हुआ जो इस 50-पैक इंडेक्स के लिए एक और रिकॉर्ड हाई है।
