Nifty CE And PE Writers Levels : बाजार में ऊपरी स्तरों से कमजोरी नजर आई है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से फिसला है। निफ्टी (Nifty) ऊंचाई से करीब 115 प्वाइंट नीचे कारोबार करता नजर आ रहा है। सेंसेक्स ने भी 450 प्वाइंट गवांए हैं। लेकिन बैंक निफ्टी में अब भी मजबूती कायम नजर आ रही है। आज निफ्टी में 18100, 18200 और 18300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं 18100, 18000 और 17900 के स्तरों पर पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी (Bank Nifty)में 41500, 41700 और 42000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। वहीं 41500, 41200 और 41000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। (बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।)
