Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि अगर शॉर्ट लेकर आए हैं तो 22500 का लक्ष्य रखें, फिर 22355 और 22157 जोन पर नजर होगी। इतने बड़े गैपडाउन के बाद कोई भी रिकवरी बैंक/NBFCs के दम पर ही होगी। गैपडाउन के बाद अगर 22500-22600 हासिल नहीं हुआ तो रैली में बिकवाली का कैंटिडेट होगा

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 8:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि अगर शॉर्ट लेकर आए हैं तो 22500 का लक्ष्य रखें, फिर 22355 और 22157 जोन पर नजर होगी

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23049-23106 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23260-23310 पर है। वहीं पहला बेस 22428-22550 पर है जबकि बड़ा बेस 22000-22157(100 WEMA)/22355 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि आज की ओपनिंग आंकड़ों के मुताबिक नहीं है। US टैरिफ के सामने चीन के पलटवार ने ग्लोबल बाजारों में डर बढ़ाया । IT, मेटल, फार्मा शेयरों पर सबसे ज्यादा असर संभव है। FIIs/DIIs दोनों ने बिकवाली की, दर्द और बढ़ेगा, 23000/23100/23200 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। नीचे 22800 और 22500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली और फिर 22157 (100 WEMA) पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि अगर शॉर्ट लेकर आए हैं तो 22500 का लक्ष्य रखें, फिर 22355 और 22157 जोन पर नजर होगी। इतने बड़े गैपडाउन के बाद कोई भी रिकवरी बैंक/NBFCs के दम पर ही होगी। गैपडाउन के बाद अगर 22500-22600 हासिल नहीं हुआ तो रैली में बिकवाली का कैंटिडेट होगा। बड़ा विरोधाभास- निफ्टी सभी एवरेज के नीचे है लेकिन निफ्टी बैंक 10 DEMA से 500 अंक ऊपर है। अगर आप पुलबैक ट्रेड करना चाहते हैं तो बैंक, NBFCs के स्टॉक फ्यूचर्स के जरिए करें।


उन्होंने आगे कहा कि ध्यान रखें शॉर्ट मेटल, फार्मा, IT, केमिकल शेयरों के जरिए करें। 22000 के नीचे फिसले और टिके तो आने वाले दिनों में 21500 भी संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 51510-51780 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52032/52190 पर है। वहीं पहला बेस 50509 (20 DEMA)-50708 पर है जबकि बड़ा बेस 50151-50230 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पॉलिसी से पहले बैंक सबसे ज्यादा मजबूत रहा। 51500-51000 जोन पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग, 52000 जोन पर कॉल राइटर्स का कब्जा है।

निफ्टी बैंक में अब भी जोरदार तरीके से लॉन्ग रहे। हमारा हाल का लो 10 DEMA के पास था, आज ये 50708 पर है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी बैंक इस लेवल पर अगर टिका तो अच्छा रहा। पूरा बेस-1 पर 10/20 DEMA पर है। अहम सपोर्ट के तौर पर काम करेगा। शुरुआत में पहला बेस टूटा तो दूसरे बेस तक फिसल सकते हैं। रिवर्सल ट्रेड के लिए पहले और फिर दूसरे बेस पर फोकस करें।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार की शुरुआत हो सकती है कमजोर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।