Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी में 24,441-24,500 का स्तर संभव, बैंक निफ्टी में आज ये लेवल्स होंगे अहम

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बेस-55341-55188 पर गिरावट में एंट्री करें, इस गैप-अप के बाद 55700-500 मिलेगा। गिरावट में एंट्री करने की कोशिश करें या फिर 56040 के ऊपर टिकने का इंतजार करें। 56040 के ऊपर टिका तो ऊपर की ओर 56221-56377-56456 भी मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 8:23 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी में 24,441-24,500 का स्तर संभव, बैंक निफ्टी में आज ये लेवल्स होंगे अहम
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल थोड़ी थकान दिखी। पहला रजिस्टेंस पार नहीं हुआ।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24181-24242 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24378-24441/24500 पर है। वहीं पहला बेस 24021-24110 पर है जबकि बड़ा बेस 23848/23910-23966 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल थोड़ी थकान दिखी। पहला रजिस्टेंस पार नहीं हुआ। कंसोलिडेशन हुआ लेकिन overbought नहीं है। FIIs की खरीदारी कम थी, DIIs ने भी बिकवाली की, FIIs ने इंडेक्स शॉर्ट किया। 24200 पर भारी कॉल राइटिंग, इसके बाद 24400-24500 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि 24100-24200 पर भारी पुट राइटिंग, FMCG, फार्मा अब हिस्सा ले रहे हैं। मजबूत ग्लोबल संकेत और तेजी और बढ़ाएंगे, पोजीशनल ट्रेड्स के लिए अच्छा है। डे ट्रेडर्स बड़े गैपअप के पीछे नहीं भागें, छोर पर ट्रेड करेंगे तो अच्छा, शॉर्ट कवरिंग भी संभव है। इस बड़े गैपअप के बाद पहला रजिस्टेंस सपोर्ट बन जाएगा, पुट राइटर्स आकर्षित होंगे।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि गिरावट में 24181-24242 के पास खरीदें तो अच्छा है। 24200 के ऊपर 24441-24500 तक जा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें