Get App

Nifty Strategy for Today: बाजार खुलते ही ट्रेड करने से बचें, 23,033-22,976 तक फिसल सकता है निफ्टी

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 51518-51727 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51911-52095/52287 पर है। वहीं पहला बेस 50832 (10 DEMA)-51107 पर है जबकि बड़ा बेस 50272/50477-50636 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 8:21 AM
Nifty Strategy for Today: बाजार खुलते ही ट्रेड करने से बचें, 23,033-22,976 तक फिसल सकता है निफ्टी
निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23390-23444 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23532-23612/23673 पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23390-23444 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23532-23612/23673 पर है। वहीं पहला बेस 22976/23033-23161 पर है जबकि बड़ा बेस 22800/22860-22913 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारत पर 26% टैरिफ अनुमान से ज्यादा है। US फ्यूचर्स में तेज गिरावट, एशियाई बाजार भी टूटे है। FIIs ने कैश में बिकवाली की, इंडेक्स भी खरीदा है। कल साफ कहा था- इस रेंज में कुछ खास करने की जरूरत नहीं है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 23161 के नीचे 23033/22976 तक फिसल सकते हैं, इसके नीचे 22800 संभव है । 12 बजे तक कुछ नहीं करें, दूसरे हाफ में देखेंगे क्या करना है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें