Credit Cards

Nifty Strategy for Today:24857 जोन में गिरावट में खरीदें निफ्टी, बैंक निफ्टी के लिए 51533-51345 मजबूत रिवर्सल प्वाइंट

वीरेंद्र ने आगे कहा कि पिछले दो दिनों से बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। FIIs और DIIs दोनों की ओर से खरीदारी की। अमेरिकी बाजार की मजबूती से अच्छे गैप अप की उम्मीद है। शुरू में ही 25000 का कॉल राइटर्स के पास जा सकता है

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51211-51345 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51533-51677/51788 के लेवल पर नजर आ रहा है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24956-25029 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25079-25110/25156 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस24818-24771 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24733-23866 के लेवल पर दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि पिछले दो दिनों से बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। FIIs और DIIs दोनों की ओर से खरीदारी की। अमेरिकी बाजार की मजबूती से अच्छे गैप अप की उम्मीद है। शुरू में ही 25000 का कॉल राइटर्स के पास जा सकता है। 24800 पर पुट राइटर्स बेस, ऐसे में पहला बेस 24818-24771 है। गैप-अप के बाद इंट्राडे के लिए 24857 पर नया बेस होगा।24857 जोन में गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर की ओर 24956-25029 जोन में मुनाफा बुक करें। 25029 पार होने के बाद 25079-25110-25156 का रास्ता खुलेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति


बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51211-51345 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51533-51677/51788 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50751-50634 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50512-50310 के स्तर पर दिख रहा है।

वीरेंद्र का कहना है कि बैंक निफ्टी अभी तेजी में शामिल होने से झिझक रहा है। 51000 अभी भी मजबूत सप्लाई जोन बना हुआ है। 51000-51200 मजबूत कॉल राइटर्स और गैप जोन है। 51211 के ऊपर निकला तो 51345 (टेक्निकल बाधा) की ओर बढ़ेगा। 51533 दूसरा कॉल राइटर्स जोन है। 51533-51345 के जोन में ट्रेड की समीक्षा करें।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि 51533-51345 मजबूत रिवर्सल प्वाइंट है। फिलहाल 51533-50751/50634 की ट्रेडिंग रेंज है। बड़ी तेजी के लिए 51533 पार होना जरूरी है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।