Get App

Nifty Strategy for Today: 24024-24074 के रजिस्टेंस को पार नहीं करता निफ्टी तो ये स्ट्रैटेजी आएगी काम

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 24074-24024 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 24133-24183 तक जा सकते हैं। पहले रजिस्टेंस के पार नहीं हुए तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगी, 24000-23900-23850 के लक्ष्य संभव है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2024 पर 8:34 AM
Nifty Strategy for Today: 24024-24074 के रजिस्टेंस को पार नहीं करता निफ्टी तो ये स्ट्रैटेजी आएगी काम
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल खुलते ही शॉर्ट कवर करने की रणनीति ने अच्छा काम किया।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24024-24074 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24133-24183/24258 पर है। वहीं पहला बेस 23783-23858 पर है जबकि बड़ा बेस 23678 (200 DEMA)- 23733 पर है। कल का नजरिया साफ था, शॉर्ट कवर कीजिए, गैपडाउन के बाद कुछ नहीं बचा था।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि एफआईआई ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में भारी बिकवाली की है। 24000-24200 पर भारी कॉल राइटिंग, इसके बाद 24500 तक की सभी स्ट्राइक्टस पर है। 23800-23900 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिला। 200 DEMA 23678 जोन पर मौजूद, पहले बेस पर पुट राइटर्स का कब्जा है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 24074-24024 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 24133-24183 तक जा सकते हैं। पहले रजिस्टेंस के पार नहीं हुए तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगी, 24000-23900-23850 के लक्ष्य संभव है। दूसरा रजिस्टेंस पार हुआ तो शॉर्ट कवरिंग में 24350-24380 तक जा सकते हैं। अभी 23858-23783 बड़ा सपोर्ट दिखता है, टूटा तो 200 DEMA भी दिखेगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें