Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी का 24,817 पर टिकना जरूरी, जानें बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम

Nifty Strategy for Today: आंकड़ों, चार्ट के मुताबिक पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच कंसोलिडेशन संभव है। पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें, कल की तरह अच्छा रिवॉर्ड मिल सकता है। 24817 पर टिकना जरूरी, इसके ऊपर ब्रेकआउट मिल सकता है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 15, 2025 पर 8:19 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी का 24,817 पर टिकना जरूरी, जानें बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच में रहा, पहले बेस पर खरीदारी के ट्रेड ने भी काम किया।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24747-24817 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24883-24923/24973 पर है। वहीं पहला बेस 24429 (10 DEMA)-24523 पर है जबकि बड़ा बेस 24319-24368 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच में रहा, पहले बेस पर खरीदारी के ट्रेड ने भी काम किया। FIIs आंकड़े सामान्य हुए, कैश, इंडेक्स फ्यूचर्स में खरीदारी की है। निफ्टी अब 24500 पुट राइटर्स, राइसिंग 10 DEMA को सम्मान दे रहा है। 24400-24500-24600 पर पुट राइटर्स का जमावड़ा रहा जबकि 24700-24800-24900 पर कॉल राइटर्स का कब्जा रहा।

उन्होंने आगे कहा कि आंकड़ों, चार्ट के मुताबिक पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच कंसोलिडेशन संभव है। पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें, कल की तरह अच्छा रिवॉर्ड मिल सकता है। 24817 पर टिकना जरूरी, इसके ऊपर ब्रेकआउट मिल सकता है। 24817 के ऊपर 24883-24923 और 24973 मिल सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें