Nifty Strategy for Today: 22,611 के ऊपर निफ्टी में दिखाएगा 22,699-22,727 का स्तर, बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स होंगे अहम

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल अमेरिकी बाजार तेजी पर बंद हुए। निफ्टी का रजिस्टेंस-122577-22611 (20DEMA जोन) अहम है। 22329/22363-22413 की ओर गिरावट में खरीदारी करें। जबकि 22577-22611 आज के लिए थ्रेसहोल्ड प्वाइंट होगा

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 7:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल निफ्टी बैंक ने अच्छा किया। रजिस्टेंस-1 पार हुआ और रजिस्टेंस-1 हासिल हुआ। ICICI बैंक में मजबूत दिख रही है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22577-22611 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22660-22699/22727 पर है। वहीं पहला बेस 22329/22363-22413 पर है जबकि बड़ा बेस 22250-22281 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल 22328 के ऊपर गिरावट में खरीदारी कारगर रही। 22527 पार हुआ और 22580 का स्तर भी हासिल हुआ। कल 22580 की कैश में भारी बिकवाली रही जबकि इंडेक्स में खरीदारी रही। नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स 1.71 Lk पर रहा। 22700-800 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा रहा जबकि 22500-22400-22300 पर राइटर्स जमें। कल क्लोजिंग के समय निफ्टी IT थोड़ा स्थिर दिखा। बैंक ने अच्छा किया और RIL में सुस्ती रही।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल अमेरिकी बाजार तेजी पर बंद हुए। निफ्टी का रजिस्टेंस-122577-22611 (20DEMA जोन) अहम है। 22329/22363-22413 की ओर गिरावट में खरीदारी करें। जबकि 22577-22611 आज के लिए थ्रेसहोल्ड प्वाइंट होगा। अगर निफ्टी 22611 के ऊपर टिका, तो ऊपर 22660-22699/22727 का रास्ता भी खुलेगा। 22281 टूटा और नीचे टिका तो ही बाजार में बड़ी गिरावट आएगी।


बैंक निफ्टी की राय 

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 48475-48588 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 48753-48888/48952 पर है। वहीं पहला बेस 48039-48198 पर है जबकि बड़ा बेस 47733-47910 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल निफ्टी बैंक ने अच्छा किया। रजिस्टेंस-1 पार हुआ और रजिस्टेंस-1 हासिल हुआ। ICICI बैंक में मजबूत दिख रही है। कोटक बड़ी रेंज ब्रेकआउट के कगार पर है। 48500 पर कॉल राइटर्स हावी रहा फिर 48800 और अंत में 49000 पर कॉल राइटिंग देखने को मिला।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि पिछले 10 सत्रों से हर बार बेस-1 के करीब गिरावट में खरीदारी काम कर रही है। आज 48588 (20DEMA) काफी अहम होगा। इसके ऊपर तेजी मुमकिन है। 48588 के ऊपर टिका तो आगे स्विंग में 48753-48888-48952 भी दिखेगा। अभी रणनीति में 49000 तक की बात करेंगे, जब तक ये हासिल नहीं हो रहा है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।