Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी में इन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा, कर लें नोट

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55476-55588 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55742-55809/56074 पर है। वहीं पहला बेस 54966-55121 पर है जबकि बड़ा बेस 54766-54877 पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2025 पर 8:54 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी में इन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा,  कर लें नोट
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल बेस-1 (55309) पर DIP में अच्छा ट्रेड मिला, रजिस्टेंस-1 से टूटा। निफ्टी बैंक अभी तक अपने डेटा जोन से बाहर नहीं गया।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25288-25326 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25371-25398/25434 पर है। वहीं पहला बेस 25104-25144 पर है जबकि बड़ा बेस 24979-25026 पर है।

कल शुरू में बेस-1(25212) से अच्छा रिवर्सल ट्रेड मिला। कल बाद में 10DEMA (बेस-2) टूटा, 10 DEMA टेस्ट किया। FII ने कैश में बेचा, लेकिन इंडेक्स शॉर्ट कुछ कवर किए। आज निफ्टी की एक्सपायरी के मद्देनजर FII ने शॉर्ट कियाय़ 25300-25400-25500 पर कॉल राइटर्स जमे जबकि 25200-25100-25000 पर पुट राइटर्स हावी हुए। 25144 पर 10DEMA (बेस-10DEMA के साथ पुट राइटर्स) देखने को मिला।

IT/बैंक काफी अहम, IT कल का LOW तोड़ा तो कमजोरी बढ़ेगी। बैंक निफ्टी 55300-200 होल्ड और ऊपर 55600-700 जाना मजबूती के लिए अहम होगा। एक्सपायरी के मद्देनजर रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच ट्रेड जोन है। निफ्टी IT कल का LOW तोड़ा तो निफ्टी में बेस-1 दिखेगा, बाद में बेस-2 भी संभव है। 25300 पहला कॉल राइटर्स जोन, पार हुआ तो ऊपर 25371-25398-25434 संभव है।

बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें