Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी पर आज ये लेवल हैं अहम, मुनाफा कमाने से पहले डाल लें एक नजर

Nifty Strategy for Today: मजबूती और शॉर्ट कवरिंग के लिए 57110 के ऊपर टिकना अहम है। सिर्फ 57110 के ऊपर 57248-57481-57634 की कोशिश करेगा। 57110 के ऊपर टिकने के लिए PSU बैंकों का योगदान जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 8:29 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी पर आज ये लेवल हैं अहम, मुनाफा कमाने से पहले डाल लें एक नजर
कल के बुलबैक में HDFC बैंक/ICICI बैंक ने लीड किया, अब 57000 अहम है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25168-25195/25209 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25257-25293/25337 पर है। वहीं पहला बेस 24966-25031 पर है जबकि बड़ा बेस 24786/24810-24934 पर है।

कल शुरू में दबाव रहा, लेकिन बाद में अच्छी क्लोजिंग हुई। कल निफ्टी ने बेस-1 (10WEMA) से बुलबैक मिला। FII ने कैश में बेचा, लेकिन इंडेक्स में खरीदा/शॉर्ट कवर किया। स्टॉक फ्यूचर्स बेचा, लेकिन शॉर्ट कॉल कवर और 61867 पुट शॉर्ट किए। अब हमारे पास कॉल और पास के पुट राइटर्स बराबर हुए।

उन्होंने आगे कहा कि पॉजिटव BIAS के साथ अब कंसोलिडेशन दिख सकता है। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदें (कंट्रोल्ड DIP), रजिस्टेंस-1 बड़ी बाधा। रजिस्टेंस-1 (10/20DEMA/कॉल राइटर्स) पर ट्रेड चेक करें, यहां से रिवर्सल संभव है। रजिस्टेंस-1 पर अटके तो मुनाफा बांधे/शॉर्ट करें।

25168-25209 पार हुआ तो ऊपर में रजिस्टेंस तक जा सकता है। बेस-1 टूटता है तभी गिरावट बढ़ेगी, इसी हिसाब से ट्रेड लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें