Get App

Nifty Target: निफ्टी इस साल छू लेगा 30,000 का स्तर? भारत-US ट्रेड डील के बाद एक्सपर्ट्स का बड़ा अनुमान

India-US Trade Deal: क्या निफ्टी अब 30,000 के ऐतिहासिक स्तर की ओर बढ़ चुका है? भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद जिस तरह से बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, उसने निवेशकों की सोच ही बदल दी है। सेंसेक्स 2,400 अंकों से ज्यादा उछल गया। वहीं निफ्टी भी 740 अंकों की उछाल के साथ 25,800 के पार कारोबार करता दिखा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 3:44 PM
Nifty Target: निफ्टी इस साल छू लेगा 30,000 का स्तर? भारत-US ट्रेड डील के बाद एक्सपर्ट्स का बड़ा अनुमान
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका डील ने एक लंबे समय से लटकती अनिश्चितता को खत्म कर दिया है

India-US Trade Deal: क्या निफ्टी अब 30,000 के ऐतिहासिक स्तर की ओर बढ़ चुका है? भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद जिस तरह से बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, उसने निवेशकों की सोच ही बदल दी है। सेंसेक्स 2,400 अंकों से ज्यादा उछल गया। वहीं निफ्टी 25,800 के पार निकल गया। और अब ग्लोबल ब्रोकरेज से लेकर घरेलू मार्केट एक्सपर्ट तक, सब एक ही सवाल पर चर्चा कर रहे हैं… “क्या ये सिर्फ रैली है या एक नया सुपर साइकल?”

शेयर बाजार में आज क्या हुआ?

भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 फरवरी को भारी तेजी देखने को मिली। दोपहर 12 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,100 के ऊपर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 740 अंकों की उछाल के साथ 25,800 के पार कारोबार करता दिखा। ये तेजी सिर्फ कुछ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं थी। बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेटल, कैपिटल गुड्स, और खासकर एक्सपोर्ट से जुड़े सेक्टर्स में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। बाजार की इस चाल ने साफ संकेत दे दिया, कि सेटीमेंट अब पूरी तरह से बदल चुका है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में ऐसा क्या है?

इसके लिए असल गेम-चेंजर बना भारत और अमेरिका के बीच हुआ ट्रेड डील। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि अब भारतीय सामानों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत के बाद लिया गया। ट्रंप ने इस ट्रेड डील को भारत के साथ दोस्ती और आपसी सम्मान का नतीजा बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें