Nifty trend : निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Trading plan : INDIA VIX करीब 4 फीसदी चढ़कर 12 के पार निकल गया है। आज IT और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट है। दोनों इंडेक्स एक से दो फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही फार्मा, कैपिटल मार्केट, डिफेंस, तेल और गैस शेयरों में भी बिकवाली हावी है। चारो इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे दिख रहे हैं

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 60066-60166 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60412-60517/60662 पर है। इसके लिए पहला बेस 59388-59588 पर और बड़ा बेस 59070-59210 पर है

Market trend : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। निफ्टी करीब 100 अंक फिसलकर 25500 के नीचे आ गया है। HDFC बैंक, RIL, इंफोसिस और भारती एयरटेल ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में भी नरमी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज जोरदार बिकवाली आई है। INDIA VIX करीब 4 फीसदी चढ़कर 12 के पार निकल गया है। आज IT और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट है। दोनों इंडेक्स एक से दो फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही फार्मा, कैपिटल मार्केट, डिफेंस, तेल और गैस शेयरों में भी बिकवाली हावी है। चारो इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे दिख रहे हैं।

नतीजों के बाद LTIMINDTREE का शेयर टूटा है। ये शेयर करीब 6 फीसदी टूटकर आज के टॉप लूजर्स में शामिल है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 30 फीसदी से ज्यादा घटा है। वहीं सुस्त नतीजों से ओबेरॉय रियल्टी में बिकवाली है। ये शेयर करीब 6 फीसदी टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है।

उधर कमजोर बाजार में सीमेंट शेयर मजबूती दिखा रहे हैं। डालमिया भारत और श्री सीमेंट वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। उधर JK सीमेंट का शेयर भी करीब 5 फीसदी भागा है।


डिस्काउंट पर ब्लॉक डील के बाद ABFRL करीब 8 फीसदी फिसला है। आज करीब साढ़े चार करोड़ शेयरों में सौदा हुआ है। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 297 करोड़ रुपए है। उधर ब्लॉक के बाद AB लाइफस्टाइल भी कमजोरी दिखा रहा है।

आज इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25731-25788/25809 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25863-25922/25964 पर है। इसके लिए पहला बेस 25469-25526 पर और बड़ा बेस 25371-25419 पर है। 100 DEMA (पहला बेस) निफ्टी ने सीरीज के बेस और दूसरे बेस को टेस्ट किया है। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है। शॉर्ट फ्यूचर्स भी बेचे गए हैं, नेट शॉर्ट अब 1.93 लाख पर है। बड़े शेयर अभी टूट रहे हैं, नए सेटअप के साथ आज एक्सपायरी का दिन है। 100 DEMA के नीचे और ऊपर 25600-700-800-900 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है।

एक्सपायरी को देखते हुए पहला बेस अहम है। यहां सबसे ज्यादा पुट राइटिंग और OI- 3.67 करोड़ पर है। बेचें और हर रैली में बेचें (पहले रजिस्टेंस के पास), इसके लिए लक्ष्य पहला बेस होगा। पहले बेस पर ट्रेड को चेक करें, एक्सपायरी के दिन पुलबैक मिल सकता है। निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों ने अगर पहला बेस तोड़ा तो निफ्टी दूसरे बेस की तरफ भी जा सकता है। पहले रजिस्टेंस के ऊपर कुछ शॉर्ट कवरिंग भी संभव है।

Gold-Silver Rates Today: ट्रेड वॉर के डर से सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी, रिकॉर्ड हाई पर सोना, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 60066-60166 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60412-60517/60662 पर है। इसके लिए पहला बेस 59388-59588 पर और बड़ा बेस 59070-59210 पर है। कल जैसा कहा था वैसा हुआ, 20 DEMA तक गए और वहां से पुलबैक मिला। बड़े प्राइवेट बैंक सबसे बड़ी दिक्कत है, PUSs अब भी बचा रहे हैं। 59500 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग हुई है, 60000 कॉल में सबसे ज्यादा राइटिंग हुई है। कल की तरह या तो पहले बेस के पास खरीदें या मजबूती मिलने पर खरीदें। पहले रजिस्टेंस के ऊपर ही मजबूती लौटेगी, दूसरे रजिस्टेंस तक जा सकते हैं। अगर पहले बेस के नीचे फिसले तो 59210 का रास्ता खुलेगा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि हाल के निचले स्तरों के पास सपोर्ट लेने के बाद निफ्टी का लोअर बोलिंगर बैंड से ऊपर वापस जाना अच्छा संकेच है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर निफ्टी 25,550 के लेवल से ऊपर टिके रहने में नाकाम रहा तो शॉर्ट टर्म में तेजी की संभावना सीमित हो सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।