Market trend : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। निफ्टी करीब 100 अंक फिसलकर 25500 के नीचे आ गया है। HDFC बैंक, RIL, इंफोसिस और भारती एयरटेल ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में भी नरमी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज जोरदार बिकवाली आई है। INDIA VIX करीब 4 फीसदी चढ़कर 12 के पार निकल गया है। आज IT और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट है। दोनों इंडेक्स एक से दो फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही फार्मा, कैपिटल मार्केट, डिफेंस, तेल और गैस शेयरों में भी बिकवाली हावी है। चारो इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे दिख रहे हैं।
