Nifty Trend : छह कारोबारी सत्रों के बाद निफ्टी ने फिर से हासिल किया 22800 का लेवल, जानिए कब टूटेगी 23000 की दीवार

Nifty Trend :मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक है। INDIA VIX 5 परसेंट नीचे है। ओवरसोल्ड FMCG सेक्टर में जोरदार रिवर्सल देखने को मिला है। यह इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। दो फीसदी की तेजी के साथ ITC निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी करीब एक फीसदी ऊपर हैं

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty Trend :डेली चार्ट पर निफ्टी एक दायरे में बना हुआ है और 22,400–22,800 के बड़े दायरे के भीतर कंसोलिडेट कर रहा है। 22,500 पर एक अहम सपोर्ट है, जहां बार-बार अच्छी खरीदारी देखने को मिलती है

Nifty Trend : छह कारोबारी सत्रों के बाद बेंचमार्क निफ्टी ने फिर से 22,800 का स्तर हासिल कर लिया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों का अहम योगदान रहा। आईटी शेयरों में यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद आई है। US में दरें ना बढ़ने से बाजार खुश दिख रहा है। निफ्टी 22900 की तरफ बढ़ता दिख रहा है। निफ्टी ने 10 DEMA और 20 DEMA के अहम लेवल पार कर लिए हैं। सेंसेक्स भी 700 अंक ऊपर है। बैंक निफ्टी का भी जोश हाई है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक है। INDIA VIX 5 परसेंट नीचे है। ओवरसोल्ड FMCG सेक्टर में जोरदार रिवर्सल देखने को मिला है। यह इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। दो फीसदी की तेजी के साथ ITC निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी करीब एक फीसदी ऊपर हैं। लेकिन ऑटो में हल्का दबाव है।

अच्छे नतीजों से HYUNDAI 4% उछलकर वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल है। वहीं कॉनकॉल के बाद हीरो मोटो में बिकवाली आई है। रेडिको भी ऊपर है। यह शेयर करीब चार परसेंट फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। हेक्सावेयर भी 5% टूटा है। सनोफी कंज्यूमर ने कमाल किया है। यह शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं मजबूत चार्ट के दम पर नायिका तीन परसेंट चढ़ा है। वहीं स्पॉटलाइट यूनियन बैंक में भी रौनक है।


जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप शेयरों में जोरदार उछाल आया है। इस ग्रुप के शेयर 5 परसेंट तक चढ़े हैं। जेफरीज ने अदाणी पोर्ट का रेवेन्यू, EBITDA गाइडेंस बढ़ाया है और कॉपर, एयरपोर्ट्स और माइनिंग और डेटा सेंटर को अदाणी एंटरप्राइजेज का ग्रोथ इंजन बताया है।

बाजार पर जानिए विश्लेषकों की राय

बजाज ब्रोकिंग के रिसर्च विभाग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पबित्रो मुखर्जी का कहना है कि अगर निफ्टी 22,830 के स्तर के ऊपर नहीं जा पाता है तो इसका मतलब होगा कि पिछले चार सत्रों से चल रहा कंसोलिडेशन (22,370-22,830 की रेंज में) आगे भी जारी रहेगा। इस कंसोलिडेशन के दौरान,22,500 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट मौजूद है। यह स्तर बुधवार के निचले स्तर और पिछले दो सत्रों के पुलबैक के रिट्रेसमेंट का मिलन बिंदु है।

कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है बाजार में नीचे की तरफ,22,600/73,000 और 22,500/72,500 अहम सपोर्ट जोन हैं। जब तक मार्केट इनके ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी का रुझान जारी रहने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ 22,850/73,500 तेजड़ियों के लिए एक तात्कालिक रेजिसेटंस है। अगर इंडेक्स इसके ऊपर जाता है तो यह 23,000/73,800–74,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि,अगर इंडेक्स 22,500/72,500 के नीचे गिरता है तो बाजार का रुझान कमजोर हो सकता है और यह 22,350/72,100 या 22,200/71,700 तक फिसल सकता है।

डेली चार्ट पर निफ्टी एक दायरे में बना हुआ है और 22,400–22,800 के बड़े दायरे के भीतर कंसोलिडेट कर रहा है। 22,500 पर एक अहम सपोर्ट है, जहां बार-बार अच्छी खरीदारी देखने को मिलती है। वहीं, 22,800 एक मजबूत रेजिस्टेंस का काम कर रहा है, क्योंकि इंडेक्स 22,700 के स्तर को बनाए रखने में नाकाम रहा। इन स्तरों के पार एक निर्णायक ब्रेकआउट आने पर ही अगली बड़ी चाल (ट्रेंडिंग मूव) देखने को मिलेगी।

सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ओम मेहरा का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 22,600 पर है और उसके बाद 22,500 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ, 22,800 तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है और इसके बाद 22,900 पर रेजिस्टेंस है।

 

Top Trading Picks : निफ्टी 23200 के लिए तैयार, इन दो शेयरों में देखने को मिल सकती है जोरदार तेजी

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।