Get App

Nifty Trend : छह कारोबारी सत्रों के बाद निफ्टी ने फिर से हासिल किया 22800 का लेवल, जानिए कब टूटेगी 23000 की दीवार

Nifty Trend :मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक है। INDIA VIX 5 परसेंट नीचे है। ओवरसोल्ड FMCG सेक्टर में जोरदार रिवर्सल देखने को मिला है। यह इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। दो फीसदी की तेजी के साथ ITC निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी करीब एक फीसदी ऊपर हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 3:10 PM
Nifty Trend : छह कारोबारी सत्रों के बाद निफ्टी ने फिर से हासिल किया 22800 का लेवल, जानिए कब टूटेगी 23000 की दीवार
Nifty Trend :डेली चार्ट पर निफ्टी एक दायरे में बना हुआ है और 22,400–22,800 के बड़े दायरे के भीतर कंसोलिडेट कर रहा है। 22,500 पर एक अहम सपोर्ट है, जहां बार-बार अच्छी खरीदारी देखने को मिलती है

Nifty Trend : छह कारोबारी सत्रों के बाद बेंचमार्क निफ्टी ने फिर से 22,800 का स्तर हासिल कर लिया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों का अहम योगदान रहा। आईटी शेयरों में यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद आई है। US में दरें ना बढ़ने से बाजार खुश दिख रहा है। निफ्टी 22900 की तरफ बढ़ता दिख रहा है। निफ्टी ने 10 DEMA और 20 DEMA के अहम लेवल पार कर लिए हैं। सेंसेक्स भी 700 अंक ऊपर है। बैंक निफ्टी का भी जोश हाई है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक है। INDIA VIX 5 परसेंट नीचे है। ओवरसोल्ड FMCG सेक्टर में जोरदार रिवर्सल देखने को मिला है। यह इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। दो फीसदी की तेजी के साथ ITC निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी करीब एक फीसदी ऊपर हैं। लेकिन ऑटो में हल्का दबाव है।

अच्छे नतीजों से HYUNDAI 4% उछलकर वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल है। वहीं कॉनकॉल के बाद हीरो मोटो में बिकवाली आई है। रेडिको भी ऊपर है। यह शेयर करीब चार परसेंट फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। हेक्सावेयर भी 5% टूटा है। सनोफी कंज्यूमर ने कमाल किया है। यह शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं मजबूत चार्ट के दम पर नायिका तीन परसेंट चढ़ा है। वहीं स्पॉटलाइट यूनियन बैंक में भी रौनक है।

जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप शेयरों में जोरदार उछाल आया है। इस ग्रुप के शेयर 5 परसेंट तक चढ़े हैं। जेफरीज ने अदाणी पोर्ट का रेवेन्यू, EBITDA गाइडेंस बढ़ाया है और कॉपर, एयरपोर्ट्स और माइनिंग और डेटा सेंटर को अदाणी एंटरप्राइजेज का ग्रोथ इंजन बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें