Nifty Trend : 22600 से नीचे गिरा निफ्टी, सेंसेक्स में 190 अंकों की कमजोरी, जानिए आज क्या हो ट्रेडिंग की रणनीति

Nifty Trend : चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, हितेश टेलर का कहना है कि हमारे बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं। वॉल स्ट्रीट में सुस्त कारोबार के बाद एशियाई बाजार सावधानी से कारोबार कर रहे हैं। इस समय तेल की ऊंची कीमतें और US ट्रेजरी यील्ड पर नज़र रखने की जरूरत है

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 9:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty Trend : बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 55213-55366 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55562-55688/55818 पर है। इसके लिए पहला बेस 54509-54641 पर और बड़ा बेस 54210-54320 पर है

Nifty Trend : ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच 8 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 22600 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स 177.83 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 72,460.87 पर और निफ्टी 62.25 अंक यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 22,540.80 पर दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बीएसई लिमिटेड और ट्रेंट शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं।

जानिए कैसी रह सकती है बाजार की चाल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का कहना है कि RBI के ब्याज दरें बढ़ाने के तरीके का बाजार पर असर पड़ेगा। इस दौर में ब्याज दरों में 25-25 बेसिस पॉइंट की दो और बढ़ोतरी की संभावना है। इससे फिक्स्ड इनकम से मिलने वाले ज्यादा रिटर्न के कारण वैल्यूएशन पर दबाव पड़ेगा। निवेशकों की रुचि भी थोड़ी बहुत फार्मास्यूटिकल्स जैसे उन सेक्टर की ओर बढ़ सकती है जिन पर ब्याज दरों का ज्यादा असर नहीं पड़ता।


हाल के महीनों में बाज़ार में एक साफ और मज़बूत ट्रेंड देखा गया है। वैल्यू स्टॉक्स के मुकाबले ग्रोथ स्टॉक्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ग्रोथ स्टॉक्स को ऊंचे वैल्यूएशन पर खरीदा जा रहा है,जबकि वैल्यू स्टॉक्स सही वैल्यूएशन पर भी सुस्त पड़े हैं। FIIs की ओर से लार्ज-कैप शेयरों में लगातार बिकवाली ने इस ट्रेंड को बढ़ावा दिया है। US 10-साल के बॉन्ड यील्ड के 5.3% से ऊपर बने रहने के कारण FIIs हर तेज़ी के दौरान बिकवाली करते रहेंगे। इससे निफ्टी लार्ज-कैप शेयरों पर कुछ और समय तक दबाव बना रहेगा।

इस ट्रेंड में बदलाव तभी आएगा जब FIIs खरीदार बनेंगे। ऐसा कब होगा,इस बारे में कोई साफ अंदाजा लगाना मुश्किल है। संक्षेप में कहें तो बाजार का यह निराशाजनक दौर कुछ और समय तक चल सकता है। लंबे समय में वैल्यू स्टॉक्स में निवेश बनाए रखने का फायदा मिलेगा। निवेशकों को ब्याज दरें बढ़ने के इस माहौल में फिक्स्ड इनकम में मौजूद अच्छे मौकों पर भी ध्यान देना चाहिए।

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, हितेश टेलर का कहना है कि हमारे बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं। वॉल स्ट्रीट में सुस्त कारोबार के बाद एशियाई बाजार सावधानी से कारोबार कर रहे हैं। इस समय तेल की ऊंची कीमतें और US ट्रेजरी यील्ड पर नज़र रखने की जरूरत है। RBI द्वारा रेपो रेट में 25-bps की बढ़ोतरी करके इसे 5.50% करने और 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' (सोच-समझकर सख्ती करने) के रुख से बैंकिंग और ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले शेयरों पर फोकस रहने की उम्मीद है।

इंडेक्स में आज क्या करें?

सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22681-22733 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22773-22813 पर है। इसके लिए पहला बेस 22377/22421-22467 पर और बड़ा बेस 22217/22288-22310 पर है।

बैंक निफ्टी के लिए रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 55213-55366 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55562-55688/55818 पर है। इसके लिए पहला बेस 54509-54641 पर और बड़ा बेस 54210-54320 पर है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़। इनकी KEI फ्यूचर्स में 4705 रुपए के आसपास, 4655 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 4815 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, भारती एयरटेल फ्यूचर्स में 1830 रुपए के आसपास, 1805 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1870 रुपए के टारगेट की खरीदारी की सलाह है।

 

GIFT Nifty Trend : रेपो रेट में बढ़ोतरी और तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद GIFT निफ्टी से मिल रहे बाजार के पॉजिटिव शुरुआत के संकेत

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।