Trading plan : गैपडाउन के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 125 अंक से ज्यादा सुधरकर 26000 के ऊपर आ गय़ा है। ITC, HUL, INFOSYS और SBI ने बाजार में जोश भरा है। बैंकिंग शेयरों ने भी कमाल दिखाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 अंक रिकवर होकर हरे निशान में आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सुधार देखने को मिल रहा है। FMCG शेयरों में आज अच्छी खरीदारी है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी रौनक है। लेकिन ऑटो और कैपिटल मार्केट शेयरों पर दबाव है। BSE और HDFC AMC वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
