'घटिया मार्केटिंग, शानदार प्रोडक्ट': निखिल कामत ने बताई एथर एनर्जी में पैसा लगाने की वजह

अरबपति निवेशक निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) में निवेश किया है। कामत ने कहा कि वह युवा भारतीय आंत्रप्रेन्योर्स और उनके प्रोडक्ट में निवेश कर रहे हैं और इसी कारण उन्होंने एथर एनर्जी में भी पैसा लगाने का फैसला किया है

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 1:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निखिल कामत ने इस साल अप्रैल में एथर एनर्जी में निवेश किया था

अरबपति निवेशक निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) में निवेश किया है। कामत ने कहा कि वह युवा भारतीय आंत्रप्रेन्योर्स और उनके प्रोडक्ट में निवेश कर रहे हैं और इसी कारण उन्होंने एथर एनर्जी में भी पैसा लगाने का फैसला किया है। जीरोधा (Zrodha) के को-फाउंडर निखिल कामत ने इस साल अप्रैल में एथर एनर्जी में निवेश किया था और इसके कंपनी के मौजूदा निवेशक और फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल से कंपनी के शेयर खरीदे थे।

कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "अलग-अलग लोगों के लिए देशभक्ति एक अलग चीज है, मेरा आज का सपना युवा भारतीय उत्पादों और उद्यमियों को बढ़ावा देने हैं, जो भारत के अंदर और बाहर अपने उत्पादों से नाम बना रहे हैं।"

कामत ने लोगों से भारतीय कंपनियों से अधिक खरीदारी करने की अपील करते हुए कहा, "आइए हम सभी भारतीय मिलकर भारतीय उत्पादों की अधिक से अधिक खरीदारी करें। यह मुहिम तबतक जारी रहनी चाहिए जबतक कि विदेशी लोग भी भारतीय ब्रांड्स की खरीदारी न करने लगें। हम में से हर किसी के कुछन कुछ अच्छे और बुरे पहलू होते हैं। एथर एनर्जी के पास घटिया मार्केटिंग है, लेकिन उसका प्रोडक्ट काफी शानदार है।"


कामत ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि उन्होंने पिछले साल MRP पर एथर स्कूटर खरीदा था क्योंकि "तरुण (मेहता, एथर एनर्जी के सीईओ) ने मुझे कोई डिस्काउंट नहीं दिया था।

उन्होंने कहा, "एथर एनर्जी के साथ मेरी कहानी तब शुरू हुई जब मैंने पिछले साल कुछ समय के लिए EV सेक्टर के बारे में आशावादी होना शुरू किया और मुझे दिलचस्प जानकारियां मिलीं," उन्होंने कहा कि भारत के EV मार्केट का साइज 2032 तक 22.4 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़कर 117.78 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है।

कामत ने देश में बिकने वाले सभी नए वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक ले जाने के लिए केंद्र सरकार के लक्ष्य की ओर भी इशारा भी किया। उन्होंने कहा, "कपड़े, गहने, भोजन, ऑटो और हर चीज में यह कहना कि विदेशी फ्रेंचाइजी अच्छी है, कब तक जारी रहेगा। अब हम घटिया मार्केटिंग वाले बेहतरी प्रोडक्ट चुनेंगे। मुझे उत्पाद की बिक्री बढ़ने के साथ इन प्रोडक्ट्स से जुड़ी दूसरी समस्याओं को हल किया जा सकता है।"

निखिल कामत के पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं-

यह भी पढ़ें- Mumbai Hit-and-run: कौन हैं सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी राजेश शाह? बेटे ने महिला पर चढ़ा दी BMW कार

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।