Get App

'घटिया मार्केटिंग, शानदार प्रोडक्ट': निखिल कामत ने बताई एथर एनर्जी में पैसा लगाने की वजह

अरबपति निवेशक निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) में निवेश किया है। कामत ने कहा कि वह युवा भारतीय आंत्रप्रेन्योर्स और उनके प्रोडक्ट में निवेश कर रहे हैं और इसी कारण उन्होंने एथर एनर्जी में भी पैसा लगाने का फैसला किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 1:12 AM
'घटिया मार्केटिंग, शानदार प्रोडक्ट': निखिल कामत ने बताई एथर एनर्जी में पैसा लगाने की वजह
निखिल कामत ने इस साल अप्रैल में एथर एनर्जी में निवेश किया था

अरबपति निवेशक निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) में निवेश किया है। कामत ने कहा कि वह युवा भारतीय आंत्रप्रेन्योर्स और उनके प्रोडक्ट में निवेश कर रहे हैं और इसी कारण उन्होंने एथर एनर्जी में भी पैसा लगाने का फैसला किया है। जीरोधा (Zrodha) के को-फाउंडर निखिल कामत ने इस साल अप्रैल में एथर एनर्जी में निवेश किया था और इसके कंपनी के मौजूदा निवेशक और फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल से कंपनी के शेयर खरीदे थे।

कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "अलग-अलग लोगों के लिए देशभक्ति एक अलग चीज है, मेरा आज का सपना युवा भारतीय उत्पादों और उद्यमियों को बढ़ावा देने हैं, जो भारत के अंदर और बाहर अपने उत्पादों से नाम बना रहे हैं।"

कामत ने लोगों से भारतीय कंपनियों से अधिक खरीदारी करने की अपील करते हुए कहा, "आइए हम सभी भारतीय मिलकर भारतीय उत्पादों की अधिक से अधिक खरीदारी करें। यह मुहिम तबतक जारी रहनी चाहिए जबतक कि विदेशी लोग भी भारतीय ब्रांड्स की खरीदारी न करने लगें। हम में से हर किसी के कुछन कुछ अच्छे और बुरे पहलू होते हैं। एथर एनर्जी के पास घटिया मार्केटिंग है, लेकिन उसका प्रोडक्ट काफी शानदार है।"

कामत ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि उन्होंने पिछले साल MRP पर एथर स्कूटर खरीदा था क्योंकि "तरुण (मेहता, एथर एनर्जी के सीईओ) ने मुझे कोई डिस्काउंट नहीं दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें