Share Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट की धमाकेदार जीत ने मार्केट में ऐसा जोश भरा कि सेंसेक्स 1621 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 14 अगस्त के बाद अब 24400 के पार पहुंचा। ब्रोडर लेवल पर भी बहार छा गई और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% से अधिक की बढ़त है। मार्केट की इस शानदार रौनक में शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹6 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। साथ ही मार्केट में डर भी कम हुआ है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX फिलहाल 3.73% की गिरावट के साथ 14.62 पर है।
