Get App

नीलेश शाह ने बताया, क्यों गिर रहा है शेयर बाजार और कहां बन सकता है मुनाफा

नीलेश शाह की बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेस, इंडस्ट्रियल, इंजीनियरिंग और कैपिटल गुड्स सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की सलाह है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 6:28 PM
नीलेश शाह ने बताया, क्यों गिर रहा है शेयर बाजार और कहां बन सकता है मुनाफा
नीलेश शाह ने कहा कि शेयरों के चुनाव के लिए सेक्टर के अलावा हम दो और फिल्टर लगाने की सलाह देंगे। वे हैं वैल्यूएशन और गर्वनेंस

पिछले कुछ दिनों की जोरदार गिरावट के बाद 20 मई को भारतीय बाजार शानदार तरह से वापसी करते दिखे। गैप-अप ओपनिंग के बाद सेंसेक्स में आज 1200 अंकों का उछाल देखने को मिला। हालांकि 19 मई को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय इक्विटीस के नेट सेलर रहे थे और इन्होंने 4,900 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी।

इस मौके पर कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट (Kotak Mahindra Asset Management)के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह (Nilesh Shah)ने CNBC-TV18 के साथ हुई अपनी बातचीत में वह तीन कारण गिनाए जिनकी वजह से भारतीय बाजारों से एफआईआई की निकासी देखने को मिल रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने पसंदीदा उन सेक्टरों के बारे में भी बात की जिनमें नियर टर्म में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

भारतीय बाजारों में कब होगी एफआईआई की वापसी

इस बातचीत में नीलेश शाह ने कहा कि अगर आप 21 अक्टूबर से हो रही एफआईआई की बिकवाली पर नजर डालें तो इसमें पहला कारण भारतीय इक्विटीज का तुलनात्मक रुप से महंगा वैल्यूएशन है जबकि दूसरा कारण ये है कि टेबल पर बड़ा मुनाफा दिखने की वजह से एफआईआई मुनाफावसूली कर रहे हैं। एफआईआई की बिकवाली का तीसरा कारण यह है कि उनकी निकासी के लिए भारतीय बाजार पर्याप्त रूप से लिक्विड हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें