Get App

Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹2 लाख करोड़ बढ़ा, इस टेलिकॉम कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Companies' Market Valuation: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। बीते सप्ताह रिलायंस का मार्केट कैप 9,878.19 करोड़ रुपये बढ़कर 19,92,160.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC Bank का मार्केट कैप उछाल के साथ 12,70,035.77 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 15, 2024 पर 11:39 AM
Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹2 लाख करोड़ बढ़ा, इस टेलिकॉम कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा
Bharti Airtel का मार्केट कैप 54,282.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,30,490.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप or m-cap) में बीते सप्ताह 2,01,552.69 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में भारती एयरटेल रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,707.01 अंक या 2.10 प्रतिशत की बढ़त में रहा। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 54,282.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,30,490.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 29,662.44 करोड़ रुपये बढ़कर 8,80,867.09 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 23,427.12 करोड़ रुपये बढ़कर 16,36,189.63 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 22,438.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,358.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

और कौन सी 5 कंपनियों को हुआ फायदा

गुजरे सप्ताह HDFC Bank का मार्केट कैप 22,093.99 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 12,70,035.77 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 17,480.49 करोड़ रुपये बढ़कर 8,07,299.55 करोड़ रुपये, ITC का 15,194.17 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,42,531.82 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 9,878.19 करोड़ रुपये बढ़कर 19,92,160.61 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 7,095.07 करोड़ रुपये बढ़कर 7,05,535.20 करोड़ रुपये पर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें