Get App

Nippon AMC के शेयरों में 10% की मजबूत रैली, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और आएगी तेजी

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Nippon AMC में तेजी की उम्मीद जताई है और 900 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में आगे करीब 11 फीसदी की तेजी और आ सकती है। इसके अलावा, इनक्रेड और जेफरीज ने भी निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी के लिए ₹900 का टारगेट प्राइस तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 3:48 PM
Nippon AMC के शेयरों में 10% की मजबूत रैली, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और आएगी तेजी
Nippon AMC के शेयरों में आज 10 दिसंबर को 10 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी देखी गई।

Nippon AMC share price: निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के शेयरों में आज 10 दिसंबर को 10 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 9.71 फीसदी की बढ़त के साथ 805.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 813 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दूसरी ओर, ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी के शेयरों में आगे भी तेजी जारी रहेगी। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 50,762 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 430.05 रुपये है।

Nippon AMC पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी में तेजी की उम्मीद जताई है और 900 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में आगे करीब 11 फीसदी की तेजी और आ सकती है। इसके अलावा, इनक्रेड और जेफरीज ने भी निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी के लिए ₹900 का टारगेट प्राइस तय किया है। निप्पॉन इंडिया एएमसी ने बेहतर फंड परफॉर्मेंस के कारण इक्विटी सेगमेंट में मजबूत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है, जो अप्रैल 2022 में 7 फीसदी से बढ़कर अक्टूबर 2024 में 7.6 फीसदी हो गई है।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार कंपनी अपनी पैरेंट कंपनी की मदद से बड़े ऑफशोर फंड लाने की भी योजना बना रही है। मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि पिछले दो सालों की तुलना में इक्विटी सेगमेंट पर यील्ड में मध्यम गति से गिरावट आएगी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में यील्ड में 2.5 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आएगी और वित्त वर्ष 2026 और 2027 में प्रत्येक में 1 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें