Get App

Honda Motor और Nissan के रास्ते अलग! Toyota को टक्कर देने वाला $6000 करोड़ का प्लान रद्द

टोयोटा (Toyota) को टक्कर देने के लिए होंडा (Honda) और निसान (Nissan) का विलय होने वाला था लेकिन अब यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है। दोनों कंपनियों ने आज 13 फरवरी को ऐलान किया कि उने बोर्ड ने विलय की बातचीत के पक्ष में फैसला लिया है। अगर दोनों कंपनियों के बीच विलय हो जाता तो उससे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी गाड़ी कंपनी बनती

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 5:20 PM
Honda Motor और Nissan के रास्ते अलग! Toyota को टक्कर देने वाला $6000 करोड़ का प्लान रद्द

टोयोटा (Toyota) को टक्कर देने के लिए होंडा (Honda) और निसान (Nissan) का विलय होने वाला था लेकिन अब यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है। दोनों कंपनियों ने आज 13 फरवरी को ऐलान किया कि उने बोर्ड ने विलय की बातचीत के पक्ष में फैसला लिया है। हालांकि दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर अपनी साझेदारी को जारी रखेंगी। अगर दोनों कंपनियों के बीच विलय हो जाता तो उससे करीब 6 हजार करोड़ के वैल्यू वाली कंपनी बनती जोकि टोयोटा, फॉक्सवैगन (Volkswagen) और हुंडई (Hyundai) के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी गाड़ी कंपनी होती।

इस कारण नहीं बन पाई बात

जापान की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमेकर निसान ने होंडा के साथ बातचीत से बाहर निकलने का इसलिए फैसला लिया, क्योंकि दोनों के बीच कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। इसमें से एक तो यह था कि होंडा ने निसान को एक सहायक कंपनी बनाने का प्रस्ताव रखा था, जैसा कि न्यूज एजेंसी रायटर्स को सूत्रों ने पहले बताया था। पहले होंडा और निसान के साथ मित्सुबिशी मोटर्स ने ऐलान किया था कि वे इस साल के आखिरी तक मिल जाएंगे लेकिन बाद में सूत्रों ने बताया कि मित्सुबिसी इसके लिए तैयार नहीं थी। अब तीनों कंपनियों का कहना है कि वे इलेक्ट्र्कि वेईकल्स को लेकर रणनीतिक साझेदारी के फ्रेमवर्क के भीतर काम करेंगी।

क्या है Honda और Nissan की स्थिति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें