Stock in News: निटको के शेयरों में खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। निटको की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी निटको रियल्टीज प्राइवेट लिमिटेड (Nitco Realties Private Ltd) ने अलीबाग में अपनी जमीन पर को HOABL के साथ मिलकर डेवलप करने के लिए एग्रीमेंट किया तो निटको के शेयर चमक गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसकी पूरी तेजी खत्म हो गई। आज बीएसई पर यह 1.87% की गिरावट के साथ ₹94.55 (Nitco Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 13.44% चढ़कर ₹109.30 तक पहुंच गया था।
