PM से मिले नीतीश और तेजस्वी, जातीय जनगणना को लेकर हुई मुलाकात

बैठक के बाद जब नीतीश कुमार बाहर निकले तो उनके विरोधी तेजस्वी यादव उनके साथ खड़े थे.

अपडेटेड Aug 23, 2021 पर 5:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

जातीय जनगणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में आज बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में 10 दलों के 11 नेता शामिल हुए। ये मुलाकात करीब 40 मिनट से ज्यादा वक्त तक चली। बैठक के बाद जब नीतीश कुमार बाहर निकले तो उनके विरोधी तेजस्वी यादव उनके साथ खड़े थे।

जाहिर है जाति की राजनीति पर कोई पीछे नहीं रहना चाहता, क्योंकि नीतीश और तेजस्वी दोनों की राजनीति जाति पर टिकी है। मीटिंग से बाहर निकलकर नीतीश कुमार ने कहा कि जातिगत जनगणना पर बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों की एक ही राय है। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी बात सुनी है।

Paytm के मालिकाना हक के मामले में कोर्ट का पुलिस को 3 सप्ताह में जांच करने का निर्देश

नीतीश के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना को बिहार के विकास के लिए बेहद जरूरी बताया। तेजस्वी यादव के मुताबिक जातिगत जनगणना से मिले आकड़ों से फ्यूचर प्लानिंग और पॉलिसी बनाने में भी मदद मिलेगी। इस मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा कि जब देश में जानवरों और पेड़ों की गिनती हो सकती है तो जातियों के आधार पर इंसानों की क्‍यों नहीं। उन्‍होंने कहा कि वह यह नहीं समझ पाते कि इसमें दिक्‍कत क्‍या है। जाति आधारित जनगणना क्‍यों नहीं हो रही है। यदि आपके पास कोई आंकड़ा ही नहीं होगा तो आप सभी के हित के लिए योजनाएं कैसे बनाएंगे।

ऑफिस में आधा घंटा किया एक्स्ट्रा काम, कंपनी को देना होगा ओवटाइम का पैसा- 1 अक्टूबर से होंगे ये नियम

उन्होंने आगे कहा कि हाल में केंद्र ने राज्‍यों को ओबीसी सूची में नई जातियों को शामिल करने का अधिकार दिया है लेकिन इसका लाभ तब तक कैसे मिलेगा, जब तक पता ही नहीं कि किसकी क्‍या स्थिति है। उन्‍होंने कहा कि पहली बार बिहार में सभी राजनीतिक दल जिसमें भाजपा भी शामिल है, इस मु्द्दे पर एक हैं।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।