Get App

NMDC के बोर्ड ने स्टील कारोबार अलग करने को दी मंजूरी, जानिये स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेस की राय

ब्रोकरेज हाउसेज के मुताबिक स्टील कारोबार अलग करना कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2021 पर 12:25 PM
NMDC के बोर्ड ने स्टील कारोबार अलग करने को दी मंजूरी, जानिये स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेस की राय

NMDC के बोर्ड ने स्टील कारोबार अलग करने को मंजूरी दी। इसके अनुसार 1:1 के हिसाब से Demerger होगा। इस फैसले से ब्रोकरेज BULLISH हुए हैं। उन्होंने इसके बाद 35 से 50 रुपए की Value Unlock होने की उम्मीद जताई है। 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे शेयर में इस फैसले के बाद जोरदार तेजी दिख सकती है।

Brokerages on NMDC

बोर्ड द्वारा स्टील कारोबार अलग करने पर ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि स्टील कारोबार का डीमर्जर कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगा। डीमर्जर से स्टील प्लांट से नुकसान का दबाव घटेगा। इस समय मौजूदा 210 रुपये के लक्ष्य में 36 रुपये प्रति शेयर NISP का हिस्सा है। वहीं डीमर्जर से आयरन ओर कारोबार में वैल्यू अनलॉकिंग संभव है।

EDELWEISS की NMDC पर राय

EDELWEISS ने NMDC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 215 रुपये तय किया है।

JP MORGAN की NMDC पर राय

JP MORGAN ने NMDC पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 210 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें