NMDC के बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट आई नजदीक, हर एक शेयर पर 2 शेयर देने वाली है फ्री

NMDC Share Price: कंपनी 16 साल बाद बोनस शेयर देने वाली है। बोनस इश्यू में कुल 586,12,11,700 इक्विटी शेयरों का अलॉटमेंट होगा। NMDC Limited का पुराना नाम नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन था। इस सरकारी कंपनी का मार्केट कैप 62200 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 11:02 AM
Story continues below Advertisement
NMDC में सितंबर 2024 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

NMDC Stock Price: देश में लौह अयस्क यानि आयरन ओर की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर NMDC के बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट नजदीक आ रही है। यह 27 दिसंबर 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। सरकारी कंपनी NMDC अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 2 नए शेयर बोनस के तौर पर देने जा रही है।

बोनस इश्यू में कुल 586,12,11,700 इक्विटी शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इस अलॉटमेंट की डेट 30 दिसंबर 2024 है। NMDC का कहना है कि बोनस शेयर 31 दिसंबर 2024 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

NMDC के शेयर की वर्तमान कीमत


कंपनी के शेयर की कीमत 24 दिसंबर को बीएसई पर 212.50 रुपये पर बंद हुई। 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते शेयर बाजारों में छुट्टी है। कंपनी का मार्केट कैप 62200 करोड़ रुपये है। शेयर पिछले एक साल में 6 प्रतिशत से ज्यादा सस्ता हुआ है।

Bharat Global Developers ने टाला बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट, शेयरों में ट्रेडिंग सस्पेंड होने के बाद लिया फैसला

16 साल बाद मिलेगा बोनस शेयर

कंपनी 16 साल बाद बोनस शेयर देने वाली है। इससे पहले साल 2008 में NMDC ने हर एक मौजूदा शेयर पर 2 नए शेयर बोनस के तौर पर दिए थे। कंपनी ने 2016, 2019 और 2020 में शेयर बायबैक किया था। NMDC Limited का पुराना नाम नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन था। यह सरकारी कंपनी आयरन ओर, रॉक, जिप्सम, मैग्नेसाइट, डायमंड, टिन, टंगस्टन, ग्रेफाइट, कोयला आदि के एक्सप्लोरेशन में है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।