सरकारी कंपनी NMDC लिमिटेड ने अपने लौह अयस्क (आयरन ओर) की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें 8 अगस्त, 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी है। इस बदलाव के बाद सोमवार, 10 अगस्त को NMDC के शेयर फोकस में रहेंगे। यह कंपनी इस्पात मंत्रालय के तहत आती है। इसमें जून 2026 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
NMDC के लौह अयस्क की नई कीमतें
लंप ओर (65.5%, 10-40 mm): ₹5,250 प्रति टन
NMDC ने बताया है कि ये कीमतें FOR (फ्री ऑन रेल) के आधार पर हैं। इनमें रॉयल्टी, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF), NMEDT, सेस, फॉरेस्ट परमिट फीस, ट्रांजिट फीस, GST, एनवायरमेंटल सेस और अन्य लागू टैक्स शामिल नहीं हैं।
इससे पहले अगस्त की शुरुआत में NMDC ने अपना बिजनेस अपडेट साझा किया था। छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सेक्टर से मंथली और क्यूमुलेटिव प्रोडक्शन में वृद्धि की सूचना दी थी। जुलाई 2026 में कंपनी का कुल उत्पादन बढ़कर 4.06 मीट्रिक टन का रहा, जो जुलाई 2025 में 3.09 मीट्रिक टन था। जुलाई 2026 में क्यूमुलेटिव प्रोडक्शन का आंकड़ा 19.16 मीट्रिक टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 15.09 मीट्रिक टन था।
शेयर एक साल में 19 प्रतिशत चढ़ा
NMDC के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 85.24 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 74900 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 19 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 127 प्रतिशत मजबूत हुई है। NMDC 14 अगस्त को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है।
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 11,173.14 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2,020.13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान NMDC का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 31,553.70 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 7,421.24 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।