Get App

NMDC Share Price: खरीदारी से अधिक बेचने की सलाह, Q4 रिजल्ट के बाद ऐसे बनाएं निवेश की स्ट्रैटेजी

NMDC Share Price: मार्च तिमाही में हाई सेल्स के बावजूद एनएमडीसी के शेयरों पर अधिकतर ब्रोकरेजेज का रुझान निगेटिव है। स्थिति ये है कि खरीदारी से अधिक रेटिंग तो सेल की मिली हुई है। चेक करें कि कंपनी के लिए मार्च तिमाही कैसी रही और इसे लेकर ब्रोकरेजेज का रुझान क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 8:56 AM
NMDC Share Price: खरीदारी से अधिक बेचने की सलाह, Q4 रिजल्ट के बाद ऐसे बनाएं निवेश की स्ट्रैटेजी
NMDC को कवर करने वाले 23 एनालिस्ट्स में से 9 ने इसे खरीदारी और चार ने होल्ड रेटिंग दी है तो 10 ने सेल रेटिंग दी है।

NMDC Share Price: लौह अयस्क निकालने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एनएमडीसी के लिए वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही मिली-जुली रही। एक तरफ इससे अलग होकर बनी लिस्टेड कंपनी एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel) को हाई सेल्स के चलते एनएमडीसी का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में शानदार रहा तो दूसरी तरफ पेलेट सेल्स में नुकसान के चलते इसका ऑपरेशनल परफॉरमेंस कमजोर रहा। कंपनी ने शुक्रवार को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद नतीजे पेश किए थे। इस नतीजे के बाद इसके शेयरों पर ब्रोकरेजेज का रुझान खरीदारी से अधिक बिकवाली का है। इसके कवर करने वाले 23 एनालिस्ट्स में से 9 ने खरीदारी और चार ने होल्ड रेटिंग दी है तो 10 ने सेल रेटिंग दी है।

शेयरों की बात करें तो नतीजे आने के पहले शुक्रवार को बीएसई पर यह 4.74% की गिरावट के साथ ₹87.90 पर बंद हुआ था। पिछले साल 20 जून 2025 को बीएसई पर यह ₹66.79 के भाव पर था। इस निचले स्तर से 11 महीने में यह 41% से अधिक उछलकर 15 मई 2026 को एक साल के हाई लेवल ₹94.24 पर पहुंच गया।

NMDC के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?

मार्च 2026 तिमाही में एनएमडीसी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35% की रफ्तार से बढ़कर ₹2,020.1 करोड़ और रेवेन्यू 61% उछलकर ₹11,173 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का सेल्स वॉल्यूम भी 21% बढ़कर 15.3 MT पर पहुंच गया। कंपनी का औसतन घरेलू रियलाइजेशन सालाना आधार पर ₹5007 से घटकर ₹4,759 प्रति टन पर आ गया जोकि दिसंबर तिमाही में ₹4,681 प्रति टन पर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें